Search
Close this search box.

राम गया घाट श्मशान में वसूली का आरोप, अंतिम संस्कार के नाम पर शोकाकुल परिवारों से मांगे जा रहे हजारों रुपये

मिर्जापुर । के विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी के राम गया घाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान घटवारों की कथित मनमानी और अवैध वसूली का मामला सामने आने से क्षेत्र में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवारों का आरोप है कि शव दाह संस्कार कराने के नाम पर 5 हजार से 11 हजार रुपये तक की रकम जबरन मांगी जाती है।

आरोप यह भी है कि निर्धारित राशि नहीं देने पर शोकाकुल परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। दुख की घड़ी में पहुंचे परिवार मजबूरी में मनमानी रकम देने को विवश हो जाते हैं। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से श्मशान घाट पर शुल्क सूची सार्वजनिक करने, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लोगों का कहना है कि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य को कमाई का जरिया बनाना बेहद अमानवीय है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें