बलिया । केंद्र सरकार के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को रतसर स्थित भीखा भगत के पोखरे पर विशाल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसकी जानकारी पूर्व मंत्री नारद राय और सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता में दी।

कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
नारद राय के चंद्रशेखर नगर स्थित आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया गया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर होंगे। विशिष्ट अतिथियों में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
जनता के बीच रखीं जायेंगी सरकार की उपलब्धिया
सुनील सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा है, लेकिन विपक्ष भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। वहीं नारद राय ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी जनता के सामने रखी जाएगी। कार्यक्रम के सांस्कृतिक मंच पर भोजपुरी गायक गोलू राजा, सनी पांडेय और भावना सिंह प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन सुभासपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह करेंगे। प्रेसवार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम के कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह ।










