Search
Close this search box.

वाराणसी में खाकी पर बर्बरता का आरोप, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

वाराणसी । जनपद के कोटवा स्थित सहायमोहना पुलिस चौकी से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि बाथरूम करने जैसी मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद पुलिस ने किशन निषाद नामक युवक को अपराधी की तरह गाड़ी में बैठाकर चौकी ले गई, जहाँ उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित युवक दर्द से कराहते हुए अपना मेडिकल कराने की मांग करता दिखाई दे रहा है।

परिजनों का आरोप है कि युवक को बिना किसी ठोस कारण के चौकी ले जाकर प्रताड़ित किया गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ही कानून हाथ में लेने लगेगी तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करेगी।हालांकि मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर युवक के साथ हुई कथित बर्बरता के लिए जिम्मेदार कौन है और क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें