वाराणसी । मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। शुक्रवार को मऊ–इन्दारा रेलखंड पर भटनी–वाराणसी सिटी, बनारस–गोरखपुर एक्सप्रेस, आनंद विहार–सीतामढ़ी एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों में जांच की गई।

इसके अलावा इन्दारा–दोहरीघाट रेलखंड पर दोहरीघाट–वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी में भी विशेष जांच अभियान चलाया गया।मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मऊ अखिलेश सिंह एवं मुख्य टिकट निरीक्षक राम प्रभाव यादव के नेतृत्व में चले अभियान में रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस के 11 सुरक्षा कर्मियों तथा वाराणसी रेड टीम और आईसीपी मऊ के 11 टिकट जांच कर्मचारियों ने भाग लिया।

अभियान के दौरान 83 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे 48,035 रुपये रेल राजस्व वसूला गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने, रेलवे नियमों का पालन करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।











