बलिया । पुलिस अधीक्षक Omveer Singh के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी, बिक्री और निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत Ballia पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) Sanjay Verma तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया Mohd. Faheem Qureshi के पर्यवेक्षण में थाना दोकटी पुलिस ने 22 लाख रुपये कीमत की भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 की रात थाना दोकटी प्रभारी Virendra Kumar Singh पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शोभा छपरा-बैरिया मार्ग से मठ धजु गिरि की मठिया होते हुए जयप्रकाश नगर बांध की ओर जा रही एक संदिग्ध सफेद पिकअप वाहन दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन को पीपल के पेड़ के पास खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।
तलाशी के दौरान वाहन से कुल 300 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें बीयर, 8 पीएम, ऑफिसर च्वाइस, रॉयल स्टैग, आफ्टर डार्क और ब्लेंडर प्राइड जैसे विभिन्न ब्रांड शामिल हैं। कुल 3105 लीटर शराब की कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पिकअप वाहन संख्या UP60CT4708 को सीज कर वाहन स्वामी प्रदीप कुमार वर्मा समेत अज्ञात चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।






