Search
Close this search box.

व्यवहार ही व्यापार की सबसे बड़ी पूंजी, “चार यार – THE PODCAST” में युवाओं ने साझा किए सफलता के मंत्र

वाराणसी । JSK IBF की नई डिजिटल पहल “चार यार – THE PODCAST” के दूसरे दिन शुक्रवार को उद्यमिता, व्यवहार और सफलता पर आधारित प्रेरणादायक चर्चा आयोजित की गई। 28 से 31 मई तक चलने वाली इस चार दिवसीय पॉडकास्ट श्रृंखला के दूसरे एपिसोड का विषय “व्यवहार है तो व्यापार है” रहा। कार्यक्रम का आयोजन IBF Head पूजा गौरव गुप्ता के आवास पर किया गया, जहां उद्यमियों ने अपने संघर्ष, अनुभव और सफलता की कहानियां साझा कीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण युवा उद्यमी तनिष्का गुप्ता रहीं। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों और छोटे से विचार के साथ शुरू किए गए प्रयास को लगातार मेहनत और सकारात्मक सोच से सफल व्यवसाय में बदला जा सकता है। उनके अनुभवों ने उपस्थित युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा दी।

इस अवसर पर संजीव अग्रवाल, गौरव गुप्ता, राकेश राजपूत, शुभो घोष, सिद्धार्थ कपूर समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

पूजा गुप्ता ने कहा कि “चार यार” के जरिए बनारस के युवाओं और उद्यमियों की प्रेरक कहानियां समाज तक पहुंचाई जाएंगी। वहीं संजीव अग्रवाल ने बताया कि यह मेगा पॉडकास्ट करीब 50 स्थानों से रिकॉर्ड की गई चर्चाओं के माध्यम से यह संदेश देगा कि व्यापार में अच्छा व्यवहार ही सबसे बड़ी ताकत और असली पूंजी है।

Leave a Comment

और पढ़ें