Search
Close this search box.

इस्लामपुर गनेशपुर की बड़ी मस्जिद में हर्षोल्लास से मनाई गई बकरीद, भाईचारे और कुर्बानी का दिया संदेश

वाराणसी । के इस्लामपुर गनेशपुर स्थित बड़ी मस्जिद क्षेत्र में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने देश, प्रदेश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली तथा भाईचारे की दुआ मांगी।

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बावजूद मुस्लिम भाइयों ने कुर्बानी के लिए बड़ी संख्या में बकरों की खरीदारी की। क्षेत्र में कुर्बानी के लिए बकरों की कीमत लगभग 25 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक रही। इसके बावजूद लोगों ने अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए पूरे श्रद्धा भाव से कुर्बानी दी।

पर्व के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया तथा सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। वहीं शासन-प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखी गई। पूरे दिन कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें