Search
Close this search box.

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: वाराणसी मंडल के 12 स्टेशनों पर चला हरित अभियान, पौधा वितरण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी। 30 मई 2026 विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में वाराणसी मंडल में 15 मई से 5 जून 2026 तक पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (एनहम) अभिषेक राय के नेतृत्व में विभिन्न स्टेशनों पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में शनिवार को आजमगढ़, वाराणसी सिटी, बनारस, भटनी, बलिया, छपरा, देवरिया सदर, गाजीपुर सिटी, मऊ, प्रयागराज रामबाग, सीवान एवं सलेमपुर स्टेशनों पर स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं संविदा कर्मचारियों द्वारा पौधा वितरण अभियान चलाया गया। साथ ही स्टेशन परिसरों, रेलवे कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण एवं पौधा दान कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के तहत कपड़ा एवं जूट बैग का वितरण कर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया। “एक स्टेशन-एक उत्पाद” योजना के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा दिया गया। इसके अलावा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा पोस्टर और डिजिटल माध्यमों से जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

रेलवे कर्मचारियों के लिए प्लास्टिक कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं। वहीं विभिन्न स्टेशनों पर संविदा कर्मचारियों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें