हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा संडीला जिले की गौसगंज नगर इकाई का पुनर्गठन संपन्न किया गया। संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत नगर इकाई के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें आशीष कुमार को नगर अध्यक्ष तथा रोहित यादव को नगर मंत्री निर्वाचित किया गया।
पुनर्गठन कार्यक्रम के दौरान चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं जिला संयोजक दिव्यांश चौहान की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और छात्रहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।
चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शिक्षा, समाज और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
कार्यक्रम में परिषद के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित टीम का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।






