बलिया। जनपद बलिया में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायत के प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले श्री त्रिभुवन जी के तबादले के उपलक्ष्य में बलिया नगर स्थित आरती इन होटल के सभागार में एक भव्य वेलफेयर पार्टी एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के अनेक मीडिया कर्मी, अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने त्रिभुवन जी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके प्रशासनिक कौशल, कार्यनिष्ठा और जनहित के प्रति समर्पण को याद किया। अपने संबोधन में त्रिभुवन जी ने कहा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए तो वह किसी भी जनपद में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे सकता है। उन्होंने स्वीकार किया कि कार्य के दौरान कई प्रकार की चुनौतियां और कठिनाइयां सामने आती हैं, लेकिन उनका धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ सामना करते हुए जनता की सेवा करना ही प्रशासनिक दायित्व का मूल उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि बलिया में कार्य करने का अवसर उनके लिए अत्यंत यादगार रहा और यहां के लोगों का सहयोग हमेशा उनके स्मरण में रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।






