Search
Close this search box.

वाराणसी एयरपोर्ट पर 19 करोड़ के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ 6 थाई नागरिक गिरफ्तार

वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। अधिकारियों ने छह थाईलैंड नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

कस्टम विभाग के अनुसार, गिरफ्तार विदेशी नागरिकों के पास से भारी मात्रा में हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 19 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद जांच की गई, जिसमें उनके सामान से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई।

कस्टम विभाग और अन्य जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-सा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क सक्रिय है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें