Search
Close this search box.

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, घर से मिले चार शव, इलाके में सनसनी

प्रयागराज । के साउथ मलाका क्षेत्र स्थित हीवेट रोड चौराहे के पास एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी, उनका बेटा और बेटी शामिल हैं। मंगलवार दोपहर घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का बंद गेट और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जांच के दौरान एक कमरे में वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अनीता (65) और बेटी मीनाक्षी (40) के शव बेड पर पड़े मिले। तीनों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे और कमरे में फैला खून सूख चुका था। वहीं, बेटा अभिषेक (38) का शव घर के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित दुकान में मिला, जो बाहर से बंद थी।

पुलिस के अनुसार, जिस कमरे में दंपती और उनकी बेटी के शव मिले, वहां एक बोर्ड पर लिखा था, “बंटी, बबली और बहू ने मारा।” इस संदेश को जांच का महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में भय और शोक का माहौल है।

Leave a Comment

और पढ़ें