Search
Close this search box.

खड़ी ट्रक से टकराया तेज रफ्तार ट्रेलर, परिचालक गंभीर रूप से घायल

चन्दौली । सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर खड़ी ट्रक से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रेलर का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक को चलते समय झपकी आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य कर यातायात सुचारु कराया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें