Search
Close this search box.

वाराणसी जंक्शन के सामने नए पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी त्वरित सुरक्षा सहायता

वाराणसी । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने शनिवार को थाना सिगरा क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी जंक्शन के सामने स्थापित नए पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया। इस केन्द्र का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए यात्रियों, नागरिकों तथा व्यापारियों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।

वाराणसी जंक्शन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों के आवागमन को देखते हुए यह सहायता केन्द्र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केन्द्र पर तैनात पुलिसकर्मी क्षेत्र की सतत निगरानी करेंगे तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह केन्द्र नागरिकों को सुरक्षित एवं भरोसेमंद वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह सहायता केन्द्र विशेष रूप से महिला सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता, यात्रियों के मार्गदर्शन, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण में प्रभावी सहयोग प्रदान करेगा। उद्घाटन अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त गौरव बंशवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित

Leave a Comment

और पढ़ें