Search
Close this search box.

मीरजापुर में राज्य कर विभाग का व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित, ईंट भट्ठा व्यापारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन

मीरजापुर । 06 जून 2026 आयुक्त राज्य कर, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर, मीरजापुर दिनेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में शिवाला महंथ, मीरजापुर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के ईंट भट्ठा व्यापारियों, ईंट भट्ठा संघों के पदाधिकारियों तथा कर अधिवक्ताओं ने सहभागिता की।

संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ईंट भट्ठा क्षेत्र से राजस्व संग्रह में वृद्धि, सभी ईंट भट्ठों का जीएसटी पंजीकरण सुनिश्चित करना, जीएसटी अनुपालन को बढ़ावा देना तथा व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों पर विचार-विमर्श करना रहा। संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार दुबे ने कहा कि विभाग व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कराधान प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी रिटर्न, केंद्रीय क्षेत्राधिकार वाले ईंट भट्ठों की जांच, कर निर्धारण तथा अन्य कर संबंधी विषयों से जुड़े प्रश्न और समस्याएं रखीं। संयुक्त आयुक्त ने सभी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के उचित निराकरण का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में विभाग के सभी उपायुक्त एवं सहायक आयुक्त उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न यह संवाद कार्यक्रम विभाग और व्यापारियों के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें