Search
Close this search box.

घाघरा किनारे बालू में छिपाई गई 270 पेटी अवैध शराब बरामद, बिहार तस्करी की साजिश नाकाम

बलिया । के मनियर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए घाघरा नदी के किनारे बालू में छिपाकर रखी गई 270 पेटी अवैध “बंटी-बबली” शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 2,430 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत 6,68,250 रुपये है। पुलिस के अनुसार यह खेप बिहार में तस्करी के लिए छिपाकर रखी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया और बालू में दबाकर रखी गई शराब को कब्जे में ले लिया।

इस कार्रवाई से शराब तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। क्षेत्राधिकारी बांसडीह जय शंकर मिश्रा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें