गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिले की सभी सात तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संबंधित उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिलेभर में कुल 576 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 58 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
तहसीलवार प्राप्त शिकायतों में जमानियां में 126 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 6 का निस्तारण किया गया। सदर तहसील में 49 शिकायतों में से 12, कासिमाबाद में 39 में से 6 तथा सेवराई में 69 में से 6 शिकायतों का मौके पर समाधान हुआ। जखनियां तहसील में 118 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 8 मामलों का निस्तारण किया गया। सैदपुर में 70 शिकायतों में से 4 तथा मुहम्मदाबाद में 105 शिकायतों में से 16 का तत्काल समाधान किया गया।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शेष मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में तहसीलदारों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार के आयोजन लगातार जारी रहेंगे।
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।








