Search
Close this search box.

आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को शामिल करने की मांग, बैठक में उठी पेंशन कटौती व कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की आवाज

वाराणसी । के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित उत्तर प्रदेश सेवा निवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में पेंशनरों ने आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में उनकी समस्याओं को शामिल न किए जाने पर गहरी चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि यदि आयोग के दायरे में पेंशनरों की मांगें नहीं लाई गईं तो पेंशन संरचना और महंगाई राहत में अपेक्षित सुधार संभव नहीं होगा।

बैठक में हर माह पेंशन से हो रही कटौती पर रोक लगाने, कम्प्यूटेशन व्यवस्था बहाल करने, पेंशनरों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा लागू करने तथा चिकित्सा सेवाओं को अधिक लाभकारी बनाने की मांग उठाई गई। पेंशनरों ने सरकार और आठवें वेतन आयोग से उनकी समस्याओं के समाधान हेतु ठोस कदम उठाने की अपील की।

बैठक में वीरेंद्र, अजय सिंह, कृपाराम, सुरेश, रविंद्र और अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन मोहन श्रीवास्तव तथा संचालन मंत्री अशोक सिंह ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें