Search
Close this search box.

प्राथमिक विद्यालय सोईया में चोरी, कार्यालय और रसोई का ताला तोड़कर हजारों का सामान ले उड़े चोर

गाजीपुर । दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सोईया (शिक्षा क्षेत्र जखनिया) में चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए कार्यालय और रसोईघर का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना का पता सोमवार, 16 जून 2026 को तब चला जब ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुला।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवचंद चौहान ने बताया कि सुबह विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय का दरवाजा खुला देखकर उन्हें संदेह हुआ। अंदर जाकर देखा तो गैस चूल्हा, भगौना, थाली, गिलास, राशन, बच्चों के खेलकूद का सामान तथा बॉक्स में रखा शैक्षणिक किट सहित लगभग 10 हजार रुपये मूल्य का सामान गायब था। चोरों ने कार्यालय और रसोईघर दोनों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। चोरी की इस घटना से विद्यालय प्रशासन के साथ-साथ ग्रामीणों में भी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

चन्दन पांडेय दुल्लहपुर रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें