बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहतवार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सहतवार में मुकदमा अपराध संख्या 138/26, धारा 3(5) एवं 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना एवं आरोपियों की तलाश के दौरान 16 जून को उपनिरीक्षक दिनेश विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना से जुड़े आरोपी महाधनपुर नई बस्ती में मौजूद हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संजीत बिन्द पुत्र अजय बिन्द तथा विजय कुमार पुत्र सत्यनारायण बिन्द, दोनों निवासी महाधनपुर नई बस्ती, थाना सहतवार, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा एवं थानाध्यक्ष सहतवार प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल सतीश गोड़ तथा आरक्षी बिरू कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संजय सिंह रिपोर्टर बलिया।







