Search
Close this search box.

अपहरण मामले में वांछित युवक गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने 20 वर्षीय अभियुक्त को भेजा न्यायालय

बलिया । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेवती पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया के नेतृत्व में रेवती पुलिस टीम ने अपहरण के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 174/2026, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अभिषेक राजभर (20 वर्ष), पुत्र वीरेंद्र राजभर, निवासी विशुनपुरा गोलापार, थाना रेवती, जनपद बलिया को मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाना रेवती लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई और बाद में उसे न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक सचिन सरोज के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में कांस्टेबल अजय चौधरी तथा रिक्रूट कांस्टेबल श्याममोहन मौर्य भी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को रेवती पुलिस की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें