उषा वेंस आंध्र प्रदेश के कृष्णा जनपद के पामरु ग़ांव की रहने वाली है। उनके माता-पिता लक्ष्मी और राधाकृष्ण यही के रहने वाले है जो अमेरिका में बस गये। उषा वेंस ने येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से एमफिल किया है। पेशे से वह वकील है। उषा वेंस की शादी जेडी वेंस के साथ 2014 मे हिंदू रीति रिवाजों के साथ हुई। दोनों के तीन बच्चे है बेटों का नाम इवान, विवेक और बेटी मिराबेल है।










