दुद्धी सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत दुद्धी स्थित रामलीला खेल मैदान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान रहे। आयोजन का संयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने किया। योग शिविर का संचालन पतंजलि योगपीठ के सोनभद्र जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी तथा डॉ. अरुण कुमार विश्वास के निर्देशन में हुआ। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारों को समाज एवं जनजागरूकता में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित पत्रकारों में जितेंद्र कुमार चन्द्रवंशी, अशोक कनौजिया, राकेश कुमार गुप्ता, श्याम अग्रहरि, भीम जायसवाल एवं अजीत कुमार शामिल रहे। पतंजलि योगपीठ की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं योग साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सहकारिता जिला संयोजक रामेश्वर राय, जिला मंत्री दिलीप पांडे, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, अधिवक्ता नंदलाल अग्रहरि, शिव शंकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक योग कर स्वास्थ्य, अनुशासन और आरोग्यता का संदेश दिया।









