लखनऊ । मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी, जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।











