Search
Close this search box.

दुल्हीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

चंदौली: दुल्हीपुर क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी के कोयला बाजार निवासी रुबीना बेगम (36 वर्ष) पत्नी शाहिद मोहम्मद अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह से वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान दुल्हीपुर स्थित चंदनी बाजार मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक संख्या HR58 D 8958 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि रुबीना बेगम सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे उनके पति शाहिद मोहम्मद इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें