Search
Close this search box.

बीरभानपुर हनुमान मंदिर में विशाल साधु भंडारा, हजारों संतों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

राजातालाब । बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को आयोजित भव्य साधु भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे साधु-संतों ने महाप्रसाद ग्रहण कर धर्म एवं सेवा की परंपरा को सशक्त बनाया। दोपहर 12 बजे से देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र भर से श्रद्धालुओं और संत महात्माओं की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने संतों को मुद्रा दान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि संतों की सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है। संत समाज भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और नैतिक मूल्यों का संवाहक है। उन्होंने कहा कि संतों के मार्गदर्शन से समाज में सद्भाव, शांति और धार्मिक चेतना का विस्तार होता है।

भंडारे में संत हरिदास महाराज, संत शिखर दास महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल राजभर, ग्राम प्रधान राम प्रकाश पटेल, अमलेश पटेल, रंजीत पटेल, रेवती रमन पटेल, प्रमोद यादव, दूधनाथ पटेल, प्यारे बाबा और बंशीधर पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन का माहौल श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें