Search
Close this search box.

सड़क हादसे में घायल मरदह थाने के होमगार्ड जवान सुभाष सिंह की इलाज के दौरान मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गाजीपुर । मरदह थाना में तैनात होमगार्ड जवान सुभाष सिंह का सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान निधन हो गया। मंगलवार की शाम ड्यूटी से गाजीपुर की ओर से बाइक से लौटते समय मरदह विद्युत उपकेंद्र के पास उनकी बाइक एक टोटो से टकरा गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां गुरुवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

शव के उनके पैतृक गांव महिपालपुर पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सुभाष सिंह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी सोनी देवी, दो पुत्रियां नेहा (17 वर्ष), मानसी (16 वर्ष) तथा 10 वर्षीय पुत्र दीपांशु हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

शव के घर पहुंचने पर मरदह थाना पुलिस के जवानों सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्र के लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें