Search
Close this search box.

पीआरएसआई वाराणसी की नई कार्यकारिणी निर्वाचित, डॉ. अंकुर चड्ढा बने चेयरमैन

वाराणसी । पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) वाराणसी चैप्टर के वर्ष 2026-28 के लिए द्विवार्षिक चुनाव सौहार्दपूर्ण और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण पीआरएसआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र मेहता ने किया। सर्वसम्मति से डॉ. अंकुर चड्ढा को चेयरमैन चुना गया। प्रो. बाला लखेन्द्र उपाध्यक्ष, प्रदीप उपाध्याय सचिव, मोनेश श्रीवास्तव संयुक्त सचिव तथा अजय सेठ कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रो. अनिल उपाध्याय, अशोक अग्रवाल, प्रो. अनुराग दवे, डॉ. प्रभा शंकर मिश्रा, श्वेता तिवारी, अजय मिश्रा और कुमार ऋषिकेश को चुना गया। वहीं अनिल के. जाजोदिया, प्रदीप उपाध्याय और प्रो. अनिल उपाध्याय को राष्ट्रीय परिषद के लिए मनोनीत किया गया।

नव निर्वाचित चेयरमैन डॉ. अंकुर चड्ढा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम जनसंपर्क पेशे के उन्नयन, युवा पेशेवरों के कौशल विकास, मीडिया व शैक्षणिक संस्थानों से समन्वय तथा संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में कार्य करेगी।

निवर्तमान चेयरमैन अनिल के. जाजोदिया ने कहा कि जनसंपर्क केवल सूचना के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं, बल्कि विश्वास, पारदर्शिता और सकारात्मक संबंधों के निर्माण का सशक्त आधार है। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की प्रतिष्ठा और सामाजिक उपयोगिता को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें