Search
Close this search box.

पीआरएसआई वाराणसी चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. अंकुर चड्ढा बने चेयरमैन

वाराणसी । पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) वाराणसी चैप्टर की वर्ष 2026-28 की द्विवार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुई। निर्वाचन का पर्यवेक्षण राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र मेहता ने किया। सर्वसम्मति से डॉ. अंकुर चड्ढा को चेयरमैन चुना गया, जबकि प्रो. बाला लखेन्द्र उपाध्यक्ष, प्रदीप उपाध्याय सचिव, मोनेश श्रीवास्तव संयुक्त सचिव तथा अजय सेठ को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रो. अनिल उपाध्याय, अशोक अग्रवाल, प्रो. अनुराग दवे, डॉ. प्रभा शंकर मिश्रा, श्वेता तिवारी, अजय मिश्रा एवं कुमार ऋषिकेश को शामिल किया गया। साथ ही निवर्तमान चेयरमैन अनिल के. जाजोदिया, प्रदीप उपाध्याय एवं प्रो. अनिल उपाध्याय को राष्ट्रीय परिषद के लिए नामित किया गया।

नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ. अंकुर चड्ढा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम जनसंपर्क पेशे के उन्नयन, कौशल विकास, युवा पेशेवरों को प्रोत्साहन तथा मीडिया व शैक्षणिक संस्थानों के साथ समन्वय को प्राथमिकता देगी। उन्होंने वाराणसी चैप्टर को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

निर्वाचन पर्यवेक्षक नरेंद्र मेहता ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि पीआरएसआई वाराणसी चैप्टर जनसंपर्क के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य करता रहा है। निवर्तमान चेयरमैन अनिल के. जाजोदिया ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जनसंपर्क आज विश्वास, पारदर्शिता और सकारात्मक संवाद का सशक्त माध्यम है। सभी सदस्यों ने नई टीम के सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें