Search
Close this search box.

हाथरस: 28 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा, 468 करोड़ की योजनाओं का होगा लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में 28 जून को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस अवसर पर लगभग 468 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम सलेमपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

इससे पूर्व 23 जून को यह दौरा लखनऊ में हुए अग्निकांड के कारण स्थगित कर दिया गया था। अब पुनः कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर भी तैयारियों को गति दी गई है ताकि आयोजन सफल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं हैं तैयार।

Leave a Comment

और पढ़ें