Search
Close this search box.

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में 8 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं को किया गया नमन

वाराणसी । पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में सेवानिवृत्त हो रहे आठ पुलिसकर्मियों के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने चार उपनिरीक्षकों—जंग बहादुर यादव, महेन्द्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह और शशि कुमार कुँवर—के साथ ही चार अन्य कर्मचारियों प्रद्युम्न प्रसाद, सुमन कुमार सिंह, सीता देवी एवं उमेश चन्द्र पाण्डेय को सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों की लंबे समय तक की गई समर्पित, ईमानदार और अनुकरणीय सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।

समारोह में वरुणा जोन की एडीसीपी लिपि नगायच, जिन्हें ‘लेडी सिंघम’ के नाम से भी जाना जाता है, डीसीपी प्रमोद कुमार सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह और फोटो फ्रेम भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक और सम्मानपूर्ण रहा, जहां उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Leave a Comment

और पढ़ें