बलिया । जनपद के थाना रसड़ा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पकड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिनी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत पर थाना रसड़ा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में 01 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक शिवम कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर रसड़ा स्टेशन के पास से अभियुक्त अनीष कुमार (20 वर्ष), निवासी ग्राम सरदासपुर, थाना रसड़ा को समय लगभग 12:40 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवम कुमार, कांस्टेबल अभिषेक सिंह एवं अच्छेलाल शामिल रहे।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।








