Search
Close this search box.

डीएम ने जनपदवासियों से की अपील, सरकारी कर्मचारियों का पहचान पत्र देखकर ही साझा करें जानकारी

गाजीपुर । जिलाधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी, सर्वे टीम या विभागीय अधिकारी को व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक जानकारी देने से पहले उनका पहचान पत्र (आईडी कार्ड) अवश्य देखें।जिलाधिकारी ने कहा कि कई विभागों की टीमें समय-समय पर विभिन्न योजनाओं, सर्वेक्षणों एवं सरकारी कार्यों के लिए घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करती हैं।

ऐसे में आमजन सतर्क रहें और केवल अधिकृत कर्मचारियों को ही आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना पहचान पत्र के सरकारी कर्मचारी बनकर जानकारी मांगता है या उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होती हैं, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग, स्थानीय प्रशासन या पुलिस को दें।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से सतर्क रहने और जागरूकता के साथ सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें