गाजीपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर गाजीपुर स्थित रोटरी क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर समाज के लिए जीवनदायिनी भूमिका निभाते हैं और उनका समर्पण एवं सेवा भाव सदैव प्रेरणादायक है।रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संकल्प लिया।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है।कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं रक्तदाताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।






