Search
Close this search box.

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता, 12 अगस्त को मनाया जाएगा शहीद विनोद राय का शहादत दिवस: उपेंद्र तिवारी

बलिया। जनपद के फेफना क्षेत्र में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बैठक में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव कभी भी घोषित हो सकते हैं, इसलिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनसंपर्क और संगठनात्मक कार्यों को गति दे।

कं में नरही थाना गोलीकांड में शहीद हुए विनोद राय की पुण्यतिथि 12 अगस्त को ‘शहादत दिवस’ के रूप में मनाने पर भी चर्चा हुई। उपेंद्र तिवारी ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शहीद विनोद राय के परिवार की जिम्मेदारी पार्टी की है और उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को व्यापक रूप दिया जाएगा।

पूर्व मंत्री ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। बैठक में पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह ।

Leave a Comment

और पढ़ें