लखनऊ। वर्ष 2011 बैच के अधिकारी वैभव मिश्रा ने उत्तर प्रदेश पीसीएस एसोसिएशन के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में आईएएस पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्होंने अपना त्यागपत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष को भेज दिया। प्रशासनिक परंपरा के तहत पदोन्नति के बाद उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारी से स्वयं को अलग किया है।

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार की जल्द जारी होने वाली प्रशासनिक तबादला सूची में उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उनके इस्तीफे के बाद एसोसिएशन में नए महासचिव के चयन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की संभावना है।
ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह।







