Search
Close this search box.

राम मंदिर ट्रस्ट विवाद: अयोध्या बार एसोसिएशन की शिकायत, चंपत राय समेत चार पर FIR की मांग

अयोध्या । बार एसोसिएशन ने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवाद को लेकर चार लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंपी है। शिकायत में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव समेत चार व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप दिया गया है और अधिकारियों ने मामले में एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया है।

फिलहाल पुलिस शिकायत की जांच कर रही है। मामले को लेकर कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें