Search
Close this search box.

गाजीपुर: नई पचरा में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से दो कुत्तों की मौत

गाजीपुर । गाजीपुर के नारी पंचदौरा क्षेत्र में शनिवार को बिजली के खंभे में करंट उतर आने से दो आवारा कुत्तों की झटके लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली के खंभे में करंट उतरने की सूचना पहले भी संबंधित विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया।

लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही खंभे की मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग से खंभे में उतरे करंट को तत्काल ठीक कराने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें