Search
Close this search box.

साइबर सेल की तत्परता से गलत UPI ट्रांजैक्शन के ₹5,000 पीड़ित के खाते में लौटे

मीरजापुर । थाना कोतवाली शहर की साइबर सेल ने गलत UPI ट्रांजैक्शन के माध्यम से दूसरे खाते में भेजी गई ₹5,000 की धनराशि पीड़ित को वापस दिलाकर सराहनीय कार्य किया है। घण्टाघर निवासी महताब हुसैन ने 29 अक्टूबर 2025 को अनजाने में गलत खाते में ₹5,000 ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ थाना कोतवाली शहर में साइबर शिकायत भी की।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और क्षेत्राधिकारी (नगर) के नेतृत्व में साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 4 जुलाई 2026 को पूरी ₹5,000 की राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

राशि वापस मिलने पर महताब हुसैन ने साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। पुलिस ने उन्हें साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन लेनदेन में सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल शिकायत करने तथा अन्य लोगों को भी साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक करने की सलाह दी।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली शहर के प्रभारी निरीक्षक उपनिरीक्षक दयाशंकर ओझा तथा महिला कांस्टेबल पारुल श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह कार्रवाई साइबर अपराधों के प्रति पुलिस की सक्रियता और आमजन के हितों की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

Leave a Comment

और पढ़ें