Search
Close this search box.

मोहनसराय हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार

रोहनिया । थाना क्षेत्र के मोहनसराय पुलिस चौकी अंतर्गत कनेरी गांव गेट के सामने सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में भदोही जिले की 32 वर्षीय महिला गुलप्शा बेगम की मौत हो गई। वह अपने भतीजे खुर्शीद आलम के साथ बाइक से वाराणसी के लोहता बाजार दवा लेने जा रही थीं। राजातालाब की ओर से वाराणसी जाते समय हाईवे पर साइड से गुजर रहे एक ट्रक से बाइक का हैंडल टकरा गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

हादसे में पीछे बैठीं गुलप्शा बेगम सड़क पर गिर पड़ीं और पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे खुर्शीद आलम बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के उगापुर कुरौना गांव निवासी नवाज शरीफ की पत्नी थीं। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें