Search
Close this search box.

गीत और कठिन योगाभ्यास के साथ दिया ‘करें योग, रहें निरोग’ का संदेश, पतंजलि योग परिवार के सम्मान समारोह में योग साधकों का हुआ अभिनंदन

सोनभद्र । पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा नगर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गीत, प्राणायाम और कठिन योगाभ्यास के माध्यम से “करें योग, रहें निरोग” का संदेश दिया गया। समारोह में भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी भगवान सिंह तथा पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश (पूर्व) के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी को अंगवस्त्र, पगड़ी एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। दुर्गेश योगी को हाल ही में प्राप्त ‘योग गौरव सम्मान’ पर विशेष अभिनंदन भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद सामूहिक योगाभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। दयानंद मौर्य एवं पूनम ने प्रेरक गीत प्रस्तुत किए, जबकि योगी सूरज चौबे, राकेश साहनी और बाल योगी अमृत राज ने कठिन योगासन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।

योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार राजेश पाठक को भी राज्य प्रभारियों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न तहसीलों से आए अनेक योग साधकों और संगठन के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और योग साधकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूत बनाने और योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शांति पाठ के साथ समारोह का समापन हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें