Search
Close this search box.

तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला

गाजीपुर । वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर नंदगंज थाना क्षेत्र के दवोपुर गांव के समीप मंगलवार रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर के पहिए ऊपर की ओर हो गए और कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि संयोगवश ट्रेलर की चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर तेज गति से वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर जा रहा था। अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रेलर सड़क पर पलट गया। सूचना मिलते ही नंदगंज पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर चालक व अन्य सवारों की मदद की।इसके बाद क्रेन की सहायता से पलटे हुए ट्रेलर को सड़क से हटाया गया, जिससे कुछ देर बाद यातायात सामान्य हो गया। हादसे में चालक सहित ट्रेलर में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें