Search
Close this search box.

बरेसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय से जारी वारंटों के प्रभावी निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने बुधवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनिल यादव और कुबेर नामक अभियुक्तों को उनके-अपने घरों से दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त काफी समय से न्यायालय में लंबित मामलों में गैरहाजिर चल रहे थे, जिसके बाद न्यायालय की ओर से उनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। सूचना मिलने पर बरेसर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अभियुक्तों की तलाश की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों अभियुक्तों को थाने लाई, जहां आवश्यक पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों, वांछित अभियुक्तों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण कायम रखना है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग बलिया संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें