Search
Close this search box.

बलिया में निषाद पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन, डॉ. संजय निषाद बोले— बूथ मजबूत होगा तो बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी

बलिया । जनपद के गंगा बहुद्देशीय सभागार में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राजनीतिक भागीदारी और समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना सबसे आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जब तक कार्यकर्ता बूथ की लड़ाई मजबूती से नहीं लड़ेंगे, तब तक समाज को उसका उचित सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाएगा। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये दल समाज के अधिकारों की अनदेखी करते रहे हैं। वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं से निर्भय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में बांसडीह विधानसभा के नेता कनक पांडे के नेतृत्व में हजारों समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। कनक पांडे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि डॉ. संजय निषाद के बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया, जबकि उनका किसी जाति या क्षेत्र का अपमान करने का कोई उद्देश्य नहीं था।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें