Search
Close this search box.

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से होनहार छात्रा की मौत, मां की हालत गंभीर; महिपालपुर गांव में शोक की लहर

गाजीपुर । मरदह थाना क्षेत्र के महिपालपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। धान की रोपाई करने खेत गई 15 वर्षीय छात्रा कुमारी अंजली की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां राजकुमारी देवी (45) गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

धान की रोपाई के दौरान हुआं हादसा

मृतका के पिता दीपक चौहान के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजे उनकी पत्नी और पुत्री घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित निजी खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को मऊ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान देर रात अंजली ने दम तोड़ दिया। वहीं राजकुमारी देवी की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

गांव में पसरा मातम, पुलिस ने कहीं यह बात

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतका के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। मरदह थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग मरदह धमेंद्र कुमार।

Leave a Comment

और पढ़ें