Search
Close this search box.

बलिया: पीएसी हवलदार राम भवन राम को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई, गांव में शोक की लहर

बलिया । जनपद के रसड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा परसिया नंबर-2 निवासी 55 वर्षीय पीएसी हवलदार राम भवन राम का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हजारों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। देशभक्ति के नारों के बीच मोटरसाइकिल और पैदल भव्य शवयात्रा निकाली गई। पीएसी के लगभग आधा दर्जन जवानों और एक दरोगा ने भी अंतिम यात्रा में भाग लिया। गाजीपुर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

राम भवन राम के सेवा काल के लगभग पांच वर्ष शेष थे। उनके पिता स्वर्गीय बंगी राम किसान थे। वह दो भाइयों में बड़े थे और अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र सचिन, नितिन, विपिन तथा एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

अंतिम यात्रा में जावेद अंसारी, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश वर्मा, मंटू सिंह, धर्मेंद्र भारती, धनंजय भारती, बृजेश, अमित मसीह, अक्षय लाल, कामता राम, राहुल भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें