Search
Close this search box.

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने अफसरों संग की मीटिंग, बोले- बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखकर करें प्लानिंग

Varanasi: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में शहर की सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाराणसी की सीवरेज और पेयजल प्रणाली में सुधार और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर योजनाओं पर मंथन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के नव शहरी क्षेत्रों में अगले 30 वर्षों की बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखकर परियोजनाओं की योजना बनाएं।

मंत्री ने “कैच द रेन” अभियान के तहत गांवों में अधिक संख्या में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट स्थापित करने और खेतों में भी जल संचयन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने हर गांव में अमृत सरोवरों के निर्माण और जल संरक्षण में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। सीवरेज प्रणाली के नियमित रखरखाव और सफाई के भी निर्देश दिए, ताकि शहर में सीवरेज की समस्याओं का समाधान हो सके।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री ने हर घर जल योजना के लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत कार्य सुनिश्चित किए जाएं और जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने जल जीवन मिशन ग्रामीण के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

Leave a Comment

और पढ़ें