Search
Close this search box.

बिजली का बिल माफ करने की आड़ मे जेई ने महिला की लूटी इज्जत

बस्ती: बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) रविंद्र कुमार पर एक महिला ने बिजली बिल कम कराने के बहाने बुलाकर अश्लील हरकत और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर जेई को खिलाफ थाने में केस दर्ज किया है।

मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे इसी घटना का बताया जा रहा है। युवती की तहरीर पर पुरानी बस्ती थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। महिला ने आरोप लगाया कि उसने बिजली बिल ठीक करवाने के लिए बिजली निगम के जेई से संपर्क किया। जेई ने झांसे में लेकर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया।

इस मामले को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी जांच का दावा कर रहे हैं। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता ने रविवार को तहरीर दी। जिसके आधार पर केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें