Search
Close this search box.

मीरजापुर में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन पर सर्वदलीय बैठक, 35 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित

मीरजापुर । विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में मतदेय स्थलों के संभाजन एवं युक्तियुक्तकरण को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों से सुझाव प्राप्त करना था।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान में कुल 2258 मतदेय स्थल हैं। इनमें छानबे (सु.) में 462, मीरजापुर में 451, मझवां में 474, चुनार में 426 तथा मड़िहान में 445 मतदेय स्थल शामिल हैं। प्रस्ताव के अनुसार 35 नए मतदेय स्थलों के लिए भवनों का चिन्हांकन किया गया है। कुछ जर्जर भवनों को भी बदला जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदेय स्थल मतदाताओं की पहुंच में होना चाहिए तथा वहां बिजली, पानी, रैंप और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने राजनीतिक दलों से दूर अथवा जर्जर मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें