Search
Close this search box.

कन्या जन्मोत्सव में नवजात बेटियों और माताओं का हुआ सम्मान

बलिया । जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश और जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन के मार्गदर्शन में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वीमेन (HEW) के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। नवजात बेटियों को बेबी किट, कपड़े, डायपर, मच्छरदानी, मिष्ठान एवं जलपान वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित परिवारों को बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा के साथ सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बब्बन यादव, डीएमसी अंजली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा, सुमेश कुमार सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने बेटियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए बेटी के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया।

विभाग की यह पहल बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच, लिंग समानता और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें